भारतीय नौसेना दिवस 2024 ;इतिहास, महत्व, उत्सव और प्रमुख तथ्य :-

भारतीय नौसेना दिवस 2024 :-

• भारतीय नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा वर्ष 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान कराची हार्बर में पाकिस्तान के नौसेना मुख्यालय पर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।



 • 4 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कराची बंदरगाह पर एक ही रात में पाकिस्तान के तीन जलपोतों को नष्ट कर दिया था। 

• परंपरागत रूप से माननीय राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली में नौसेना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। 





• नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य अधिक आउटरीच को बढ़ावा देना, हमारे नागरिकों के बीच सामुद्रिक जानकारी बढ़ाना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालना है। 

• भारतीय नौसेना की स्थापना 1612ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। भारतीय नौसेना की अध्यक्षता सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारत के राष्ट्रपति करते हैं।

 • भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य है- 'शं नो वरुणः' अर्थात् 'जल के देवता वरुण हमारे लिए शुभ हों।' 

• भारतीय नौसेना के कुछ शुरुआती अभियानों में वर्ष 1961 में गोवा को पुर्तगाल से मुक्त कराने में उसका योगदान शामिल है। 

• आईएनएस विक्रांत के कमीशनिंग के दौरान भारतीय नौसेना के नए ध्वज का अनावरण किया गया है ।

• भारतीय नौसेना दिवस का उद्देश्य नौसेना के वीरता, शौर्य और सेवानिवृत्ति को सम्मानित करना है। इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष आयोजनों और समारोहों के जरिए मनाया जाता है, जिसमें नौसेना के सदस्यों की बहादुरी और उनकी सेवा के योगदान को गुणवत्तापूर्ण रूप से सम्मानित किया जाता है।

• छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 मनाया गया।

यह भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है और भारतीय नौसेना के कमांडर-इन-चीफ भारत के राष्ट्रपति हैं। 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोसले को “भारतीय नौसेना का जनक” माना जाता है। 


भारतीय नौसेना के बारे में

भारतीय नौसेना का परिचालन और प्रशासनिक नियंत्रण रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय से नौसेना प्रमुख (सीएनएस) द्वारा किया जाता है। नौसेना के तीन कमांड हैं, जिनमें से प्रत्येक एक फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के नियंत्रण में है।
- पश्चिमी नौसेना कमान (मुख्यालय मुंबई में)
- पूर्वी नौसेना कमान (मुख्यालय विशाखापत्तनम में)
- दक्षिणी नौसेना कमान (मुख्यालय कोच्चि में

शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली भारतीय महिला : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता 


भारतीय नौसेना दिवस 2023: उद्धरण


  • "युद्ध केवल दोनों तरफ से गोलियों और बमों की बौछार नहीं है, यह दोनों तरफ से खून और हड्डियों की बौछार भी है।" - अमित कलंत्री
  • "नौसेना सिर्फ एक नौकरी नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है।" - अज्ञात 
  • "एक देश तभी स्वतंत्र हो सकता है जब उसके पास राष्ट्र के प्रति प्रेम रखने वाले नायक हों।" - अज्ञात 
  • "नौसेना विश्व में अच्छाई के लिए एक ताकत है।" - अज्ञात 
  • "नौसेना सिर्फ़ एक नौकरी नहीं है; देश की सेवा से कहीं बढ़कर है। यह एक जीवनशैली है। यह आपके खून में घुल जाती है।" - एडमिरल जेम्स एल. होलोवे III 
  • "नौसेना सिर्फ़ एक नौकरी नहीं है; देश की सेवा से कहीं बढ़कर है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह आपके खून में घुल जाता है।" - अल्बर्ट एफ प्रैट
भारतीय नौसेना दिवस पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1 भारतीय नौसेना दिवस 2023 का विषय क्या है?

हर साल नौसेना दिवस मनाने के लिए एक अलग थीम प्रस्तावित की जाती है। 2023 का थीम है "समुद्री क्षेत्र में परिचालन दक्षता, तत्परता और मिशन की पूर्ति"।


प्रश्न 2 भारतीय नौसेना के जनक कौन हैं?

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है।




UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न 



प्रिलिम्स :- 


प्रश्न. कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित "टर्मिनल हाई ऑल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD)" क्या है? (2018)

(a) इज़रायल की एक रडार प्रणाली
(b) भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
(c) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
(d) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग

उत्तर: (c)

प्रश्न.  भारत ने निम्नलिखित में से किससे बराक एंटी-मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदी? (2008)

(a) इज़रायल
(b) फ्राँस
(c) रूस
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका 

उत्तर: (a)




FOLLW me :- 

YOUTUBE :- click hear 

INSTAGRAM :- click hear

X(twitter) :- click hear

Other Website :- 

STORY with MOTIVATION :- click hear 

Zindagi IAS  :- click hear





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ