अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2024

👉 अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2024 के बारे में .......
    
🔸 चर्चा में क्यों?

• भाषा वह डोर है जो सभी को एक साथ बांधती है। इसी रिश्ते को मजबूत करने के लिए हर साल आज यानी 21 फरवरी का दिन दुनियाभर में International Mother Language Day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

• अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2024 की थीम है “बहुभाषी शिक्षा अंतर-पीढ़ीगत शिक्षा का एक स्तंभ है“। 

• पहली बार साल 2000 में आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया था। 

• इसकी शुरुआत यूनेक्को की ओर से 17 नवंबर 1999 को की गई थी। 
• इस दिन को मनाने का मकसद मातृभाषाओं का संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देना है।

🔸 उद्देश्य :- 

• दुनिया में भाषा और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना 


• यह दिन लोगों के भीतर भाषाओं के प्रति लगाव, संरक्षण और बचाव को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुरुआत?

साल 1952 में ढाका विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांग्ला मातृभाषा के अस्तित्व के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया था।

बांग्लादेश सरकार के अस्तित्व में आने के बाद बांग्लादेश सरकार ने यूनेस्को के सामने एक प्रस्ताव रखा। 

संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की महासभा द्वारा साल 1999 में यूनेस्को ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की थी,

लेकिन इस पहली बार साल 2000 में मनाया गया था। 

थीम 2024 :- 

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2024 की थीम है “बहुभाषी शिक्षा अंतर-पीढ़ीगत शिक्षा का एक स्तंभ है“। 
ये थीम पीढ़ीगत शिक्षा को बढ़ावा देने में बहुभाषी शिक्षा के महत्व पर जोर देता है। 

वर्ष 2023 की थीम "बहुभाषी शिक्षा - शिक्षा को बदलने की आवश्यकता" (Multilingual education– a necessity to transform education) है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ