महावीर जयंती 2023 / mahavir jayanti 2023

🔸हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 04 अप्रैल को है। 
🔸जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था।
🔸भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। 
🔸कहा जाता है कि 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए।
🔸घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
👉महावीर स्वामी के विचार :-
🔸खुद पर विजय प्राप्त करो। क्योंकि यह एक चीज लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।
🔸हर आत्मा अपने आप में आनंदमय और सर्वज्ञ है। आनंद हमारे अंदर ही है इसे बाहर ढूंढने की कोशिश न करें।
🔸हर एक जीवित प्राणी के ऊपर दया करो। घृणा से केवल विनाश होता है।
🔸सत्य के प्रकाश से प्रबुद्ध हो, बुद्धिमान व्यक्ति मृत्यु से ऊपर उठ जाता है।
🔸ईश्वर का कोई अलग अस्तित्व नहीं है। बस सही दिशा में अपना पूरा प्रयास करके देवताओं को पा सकते हैं।
👉महावीर स्वामी के 5 प्रमुख सिद्धांत बताए थे, जिन्हें पंचशील सिद्धान्त कहा जाता है, इनमें
1. सत्य
2. अहिंसा
3. अस्तेय यानी चोरी नहीं करना
4.अपरिग्रह यानी विषय व वस्तुओं के प्रति लगाव न होना
5. ब्रह्मचर्य का पालन करना.
भगवान महावीर के इन पांच सिद्धांतों का पालन करने वाले मोक्ष को प्राप्त होते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ